ऑडी ने 2015 के बाद 2023 में बेची सबसे ज्यादा गाड़िया, नंबर सुनकर आपको भी नही होगा यकीन

ऑडी इंडिया नए वर्ष 2023 में अपने 17 गाड़ियों के पोर्टफोलियो के साथ एक इतने बड़े सेल्स नंबर को अचीव किया है जो की एक किसी लग्जरी ब्रांड के लिए अपने आप में बहुत बड़ा इनाम है

Audi इंडिया 2026 सेल्स आंकड़े 

ऑडी इंडिया ने पिछले वर्ष भारत में ऑडी Q3 स्पोर्टबैक, q8 etron और q8 स्पोर्ट भारत में लॉन्च करी थी साथ ही भारत में बेस्ट सेलिंग मॉडल ऑडी A4, ऑडी A6 और Q5 की बदौलत वर्ष 2023 में ऑडी इंडिया ने 89% की वर्ष दर वर्ष ग्रोथ के साथ 7,931 यूनिट भारत में बेच डाली है।

वर्ष 2023 के आखिरी 3 महीना में ऑडी इंडिया ने 94% की वर्ष दर वर्ष ग्रोथ के साथ 2401 यूनिट अकेले भारत में बेचे हैं।

2015 में कंपनी ने भारत में सबसे ज्यादा 11,192 यूनिट गाड़ियां बेची थी और उसके बाद से लेकर 2023 के पहले लगातार ऑडी इंडिया की बिक्री कम होती जा रही थी मगर पिछले साल ऑडी इंडिया ने अपनी सेल्स को बढ़ाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए बहुत से इनिशिएटिव शुरू करके लोगों के दिलों में फिर से अपनी जगह बनाई है।

audi-india-sales-2023-year-768x851
source: Rushlane

इन्हीं इनिशिएटिव के तहत ओडी इंडिया ने पिछले वर्ष चार्ज माय ऑडी के नाम पर भारत में 1000+से भी ज्यादा चार्जिंग पोर्ट इंस्टॉल किए थे। 2023 में Audi इंडिया की SUV रेंज में 174% की वर्ष दर वर्ष ग्रोथ हुई है।

ऑडी की कस्टम सेंट्रिंग ऑफरिंग 

ऑडी का रिटेल फुटप्रिंट अब 64 टच प्वाइंट तक पहुंच चुका है जिसमें की शोरूम और वर्कशॉप दोनों शामिल है साथ ही 25 ऑडी अप्रूव्ड प्लस शोरूम पूरी कंट्री में है जहां की pre owned कार बिजनेस किया जाता है प्री ओनेड कार बिजनेस को भी 2023 में 62% की ग्रोथ मिली है।

ऑडी ने भारत में ऑडी क्लब रिवॉर्ड प्रोग्राम भी शुरू किया है इस प्रोग्राम के तहत मौजूदा ग्राहक को काफी सारे बेनिफिट्स दिए जाएंगे जिनमे एक्सक्लूसिव एक्सेस और सेगमेंट फर्स्ट प्रिविलेज शामिल है ताकि 64,000 मेंबर्स की ओनरशिप अनुभव को एनहांस किया जा सके।

भारत में ऑडी की गाड़िया ओर उनकी कीमत

वर्तमान में ऑडी की भारत में 16 गाड़ियां उपस्थित है जिनमें से चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां है इन 16 गाड़ियों की कीमत 42.77 लाख एक्स शोरूम से शुरू होकर 2.5 करोड़ एक्स शोरूम तक है जिनकी लिस्ट आपको नीचे दी गई है।

ModelPrice(ex-showroom)Fuel Type
Audi A443.85 LakhPetrol
Audi Q342.77 LakhPetrol
Audi A661.56 LakhPetrol
Audi Q3 Sportback52.97 LakhPetrol
Audi S5 Sportback75.75 LakhPetrol
Audi e-tron GT1.70 CroreElectric
Audi Q81.07 CrorePetrol
Audi Q562.35 LakhPetrol
Audi Q784.70 LakhDiesel
Audi A8 L1.34 CrorePetrol
Audi RS Q82.22 CrorePetrol
Audi RS51.13 CrorePetrol
Audi Q8 e-tron1.14 CroreElectric
Audi Q8 Sportback e-tron1.18 CroreElectric
Audi e-tron Sportback1.26 CroreElectric
Audi e-tron1.02 CroreElectric
audi india cars list with price

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top