2024 Mahindra XUV 400 pro! अब पहले से ज्यादा रेंज ओर फीचर्स के साथ

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी XUV 400 प्रो को भारत में लॉन्च कर दिया है और इस गाड़ी की बुकिंग कल 12 जनवरी 2014 दोपहर 2:00 बजे बाद से शुरू हो जाएगी इस गाड़ी में नए फीचर्स और इंटीरियर को जोड़ा गया है।

Mahindra XUV 400 pro! के फीचर्स

महिंद्र एक्सयूवी 400 प्रो में डैशबोर्ड पर इस बार एक नया 10.25 इंच का फ्लोटिंग टच स्क्रीन जोड़ा गया है जो की केबिन को एक बिल्कुल नया लुक देता है।

इसके अलावा Mahindra XUV 400 pro! में 10.5 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड सनरूफ, एक इल्यूमिनेटेड ग्लब बॉक्स, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, रिवर्सिंग कैमरा, रेंन सेंसिंग वाईपर और ऑटो  हेडलैंप साथ में कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी, टीपीएमस, ऑटो डिमिंग आईआरबीएम, ड्यूल जॉन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे काफी फीचर्स मिलते हैं।

इस नई इलेक्ट्रिक SUV के HVAC पैनल को भी बदल गया है अब इसमें एक बड़े सेंटर रोटेटरी डायल के अलावा एक नया डिजिटल MID कंट्रोलर भी जोड़ा गया है जो की रिवाइज्ड स्विच गियर के साथ आता है।

Mahindra XUV 400 pro! का नया इंटीरियर

इंटीरियर इस गाड़ी का बहुत ही बेहतरीन लुक देता है साथ ही पैसेंजर साइड डैशबोर्ड पर नया ग्लोस ब्लैक गार्निश मिलती है साथ ही हल्के कोपर एक्सेंट के साथ डैशबोर्ड का लुक बहुत सुंदर दिखाई पड़ता है स्टीयरिंग व्हील पर भी एक नया फ्लैट बॉटम यूनिट जोड़ा गया है।

साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी अपग्रेड करके पूरी डिजिटल कर दिया गया है जो कि पहले एनालॉग डायल्स के साथ आता था। Mahindra XUV 400 pro! के प्रो वेरिएंट में 378 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Mahindra XUV 400 pro! की रेंज ओर परफोर्मेंस

Mahindra XUV 400 pro! के सभी वर्जन एक सिंपल मोटर सेटअप के साथ में आते हैं जिसमें की दो बैट्री पैक 34.5KWh और 39.4Kwh  मौजूद है जोकि 147.5 बीएचपी की पावर और 310 न्यूटन मीटर का अधिकतम मोटर के उत्पन्न करते हैं।

और इसी वजह से नहीं महिंद्र एक्सयूवी 400 pro, 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 8.3 सेकंड में हासिल कर सकती है और इस गाड़ी की अधिकतम स्पीड 150 kmph है।

छोटी बैटरी पैक कैसे आती है गाड़ी 375 किलोमीटर की रेंज तथा बड़े बैट्री पैक से यह 456 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज देती है।

Mahindra XUV 400 pro! के वैरिएंट और कीमत 

Mahindra XUV 400 pro! को तीन वेरिएंट में भारत में लॉन्च किया गया है जिनकी ₹15.49 लाख रुपए से शुरू होकर ₹17.49 लाख रुपए तक जाती है इस गाड़ी की डिलीवरी 1 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी और आप इसकी बुकिंग ऑफिशल वेबसाइट से ₹21000 देकर करवा सकते हैं।

Varient Battery Chargerprice
XUV 400 EC PRO34.5 KWh3.3 KW AC₹15.49 LAKH
XUV 400 EL PRO34.5 KWh3.3 KW AC₹16.74 LAKH
XUV 400 EL PRO39.4 KWh7.2 KW AC₹17.49 LAKH

नई महिंद्रा एक्सयूवी 400 प्रो वेरिएंट टाटा की नेक्सों EV के gap को पूरा करने में काफी हद तक सक्षम हो पाई है मगर अभी भी कुछ मामलों में जैसे वेंटीलेटर फ्रंट सीट, पावर टेल गेट, 360 डिग्री कैमरा, फुल विड्थ एलइडी लाइट, बड़ा इन्फोटेनमेंट स्क्रीन से अभी भी पीछे है।

हैलो दोस्तो, मेरा नाम विशाल यादव है ओर में इस ऑटोमोबाइल ब्लॉग पर कार, बाइक और इलेक्ट्रिक वाहनों से जूडी ट्रेंडिंग जानकरी आपके साथ बहुत ही आसान भाषा में शेयर करता हूं। आप लोग इसी तरह अपना समर्थन बनाये रखें, धन्यवाद 💝।

Leave a Comment